Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनू कारागृह में महिला बंदीजनों को मिला कैरम बोर्ड

झुंझुनू कारागृह में महिला बंदीजनों को मिला कैरम बोर्ड

 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झुंझुनूं द्वारा कारागृह में निरूद्ध महिला बंदीजनों तथा उनके साथ निवासरत बच्चों के लिये विधिक सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से प्राधिकरण द्वारा 17 मई 2018 से कुल 10 दिवस का विषेष अभियान चलाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के तहत गुरूवार को महिला बंदीजनों के लिये ब्लेक बोर्ड, चाॅक तथा खेलने के लिए कैरम बोर्ड आदि उपलब्ध करवाये गए। पूर्णकालिक सचिव मधु हिसारिया ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गठित टीम द्वारा साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इसमें महिला बाल विकास विभाग के सदस्य आभा झाझड़िया द्वारा महिलाओं को अपने विचार लिखकर व्यक्त करने के लिए पर महिला बंदियों ने लिखकर अपने विचार व भावनाएं व्यक्त की। टीम के सदस्य डाॅक्टर कपूर थौलार क.वि.डाॅ. सरोज पायल, महिला चिकित्सा अधिकारी, डाॅ. रूपेष सैनी, चिकित्सा अधिकारीगण द्वारा महिला बंदीजन को प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी प्रदान की गई। टीम के अधिवक्ता सदस्यगण अंशुमान सिंह शेखावत, सुश्री किरण बियाला, सुश्री मीना कुमारी द्वारा महिला बंदियों से संवाद कर उनको कानूनी जानकारी प्रदान की। इस क्रम में एन.जी.ओ. प्रतिनिधि सदस्य विकास कुमार राहड़ द्वारा महिलाओं को बंधेज का कार्य करने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। टीम के सदस्य बद्रीप्रसाद एवं अमीलाल मूण्ड ने महिला बंदियों को कैरम बोर्ड खेलने के नियमों की जानकारी प्रदान जिससे सभी महिला बंदी खुश होकर कैरम बोर्ड सेे खेल-खेलकर अपनी खुशी जाहिर की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur