Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनू के विभिन्न कार्यालयों पर भी हुआ ध्वजारोहण

झुंझुनू के विभिन्न कार्यालयों पर भी हुआ ध्वजारोहण

जिला कलेक्टर दिनेश कुमार यादव ने प्रातः 8.30 बजे कलेक्ट्रेट पर झण्डा फहराया। स्कूली छात्राओं ने राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया। पुलिस की टुकड़ी ने गाॅर्ड आॅफ आॅनर दिया। इस अवसर पर अपर जिला कलेक्टर डाॅ. नरेन्द्र कुमार थोरी, न्याययिक सेवा के अधिकारी एवं कलेक्ट्रेट परिसर के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे। जिला परिषद पर जिला प्रमुख सुमन रायला और नगर परिषद् पर सभापति सुदेश अहलावत द्वारा झण्ड़ा फहराया गया। अति. जिला कलेक्टर कार्यालय, (सूचना एवं जनसम्पर्क परिसर) में अति. कलेक्टर नरेन्द्र कुमार थोरी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी रणवीर सिंह राही एवं जनसम्पर्क कर्मी उपस्थित थे। जिले में­ सभी उपखण्ड एवं तहसील मुख्यालयों पर भी ध्वजारोहण करने के बाद उल्लेखनीय सेवाओं के लिए अधिकारियों कर्मचारियों एवं अन्य को भी सम्मानित किया गया। जिले के राजकीय एवं गैर राजकीय संस्थानों पर भी हर्षोउल्लास के साथ 72 वां स्वतंत्राता दिवस मनाया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur