Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : झुंझुनूं में प्रयोगशाला सहायक परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

,

Jhunjhunu News : झुंझुनूं में प्रयोगशाला सहायक परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

37 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई परीक्षा, 8,848 अभ्यर्थी रहे उपस्थित

Candidates appearing for laboratory assistant exam at Jhunjhunu center

झुंझुनूं, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) सीधी भर्ती परीक्षा शनिवार को जिलेभर में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।

परीक्षा समन्वयक एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजय कुमार आर्य ने बताया कि परीक्षा के लिए जिले में कुल 37 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

11 हजार से अधिक अभ्यर्थी थे पंजीकृत

उन्होंने बताया कि परीक्षा में कुल 11 हजार 864 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 8 हजार 848 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे, जबकि 3 हजार 16 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

इस प्रकार परीक्षा में कुल 74.58 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।

रविवार को होगी विज्ञान विषय की परीक्षा

एडीएम अजय कुमार आर्य ने बताया कि 10 मई, रविवार को प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) की संयुक्त परीक्षा आयोजित की जाएगी।

इसके लिए जिले में 51 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 17 हजार 40 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

दो पारियों में आयोजित होगी परीक्षा

विज्ञान विषय की परीक्षा दो पारियों में होगी।

  • पहला प्रश्न पत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगा।
  • दूसरा प्रश्न पत्र दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक लिया जाएगा।

प्रशासन की ओर से परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur