Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनूं मे दिन दहाड़े लाखो की लूट कर मारी दूकानदार को गोली

झुंझुनूं मे दिन दहाड़े लाखो की लूट कर मारी दूकानदार को गोली

झुंझुनू में बदमाश मस्त पुलिस पश्त

झुंझुनू शहर में अब बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके है कि पुलिस गश्त के दौरान ही शहर की आधा दर्जन से अधिक दुकानों के ताले तोड़कर चोरी हो जाती है और दिन दहाड़े भरी दोपहरी में प्रशासन की नाक के निचे से लाखो की ज्वेलरी लूट कर दूकान मालिक को गोली मार कर बदमाश चले जाते है। शहर के रोड नंबर 3 पर स्थित न्यू प्रकाश जैवेलर्स पर आज दिन दहाड़े लूट के साथ दुकान मालिक को गोली मार कर बदमाश फरार हो गए। दोपहर में बोलेरो में सवार होकर आए चार लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया और जेवेलर को गोली मार दी। घायल ज्वेलर को झुंझुनू से जयपुर रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रोड नंबर 3 पर स्थित न्यू प्रकाश ज्वेलर्स पर दोपहर में चार लुटेरे एक बोलेरो में सवार होकर आए और पिस्टल की नोक पर लाखो रूपये की ज्वेलरी बैग में भरकर साथ ले गए। साथ ही दुकान पर बैठे जतिन को गोली मार दी। गोली लगने से जतिन घायल हो गया और वही गिर गया। लुटेरों के जाने के बाद आसपास के दुकानदार वहां मौके पर पहुंचे और जतिन को पास स्थित अस्पताल में ले गए लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रैफर कर दिया गया। सूचना के बाद कोतवाली थाना अधिकारी गोपाल सिंह ढाका भी मौके पर पहुंचे और लुटेरों की तलाश में पुलिस ने जिले भर में नाकाबंदी करवा दी है। वही लुटेरों की गाड़ी पर आर जे 18 u b 0426 की नम्बर प्लेट भी लगी हुए थी। लूट की सारी घटना सी सी टी वी में कैद हो गई जिसको पुलिस जाँच में खंगाल रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur