Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनू में 32 स्थानों की उचित मूल्य की दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित

झुंझुनू में 32 स्थानों की उचित मूल्य की दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित

 जिला रसद अधिकारी सुभाष चौधरी ने बताया कि जिले के 8 उपखण्डों के 32 स्थानों के लिए उचित मूल्य दुकानदार (राशन डीलर) के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन की तिथि 29 मई से 20 जून निर्धारित की गई है।चौधरी ने बताया कि झुंझुनू उपखण्ड के अजाडी खुर्द, शेखसर, मालसर, माखर, वार्ड न. 12,15, बगड, मलसीसर के ककडेऊ कलां, चिड़ावा की पदमपुरा, सारी, लाम्बा गोठडा, नवलगढ़ की किरोडी, मुकुन्दगढ़, वार्ड न. 12, 13, बुहाना की लालामण्डी, डूमोली खुर्द, मुरादपुर, पांथरोली, खेतडी की राजौता, ठाठवाडी, नालपुरा, कालोटा, सूरजगढ़ की लोटिया, बिसनपुरा, पाथडिया, डालमियां की ढाणी, कुलोठ कलां, उदयपुरवाटी की खीवासर, रघुनाथपुरा, बागोली, मावता, नांल, भाटीवाड, पोषाणा के इच्छुक व्यक्ति आवेदन कर सकता है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur