Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनूं में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक सम्पन्न

झुंझुनूं में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक सम्पन्न

अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की जागृति बैठक शिक्षक भवन में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश महामंत्री तेजसिंह राठौड़, अर्जुन लाल शर्मा, प्रदेश महामंत्री पुशपालन संघ एंव महेन्द्र तिवाडी प्रदेश महामंत्री आयुर्वेद परिचारक संघ प्रदेश स्तर से उपस्थित हुये। बैठक में सर्वप्रथम सभी आगन्तुक नेताओं को जिले के कर्मचारी नेताओं ने स्वागत किया। संघर्ष समिति जिला संयोजक दुर्गाराम मोगा एवं सह संयोजक नरेन्द्र बाबल ने बताया की बैठक में उपस्थित सभी कर्मचारी नेताओ ने 29 अगस्त को जयपुर में होने वाली कर्मचारी रैली में अधिक से अधिक संख्या में जयपुर पहुंचने का विश्वास दिलाया। सरकार फिर भी सात सूत्री मांगो पर कोई सकारात्मक हल नही निकालती है तो 11 सितम्बर से पूर्ण हडताल पर जाने का विश्वास दिलाया जिसकी समस्त जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। प्रदेश से पधारे अर्जुन लाल शर्मा ने कहा की सरकार झूठा प्रचार कर रही है। महेन्द्र शर्मा ने कहा की सरकार ने हर वर्ग के कर्मचारी वेतन एवं अन्य लाभो में कटौती कर कर्मचारी वर्ग को नुकसान पहुंचाने का काम किया है। बैठक को सम्बोधित करते हुये तेजसिंह राठौड ने कहा की सरकार ने नई अंशदायी पेंशन योजना के माध्यम से 2014 के बाद लगे कर्मचारीयों के भविष्य के साथ खिलवाड किया है। कर्मचारीयों की भविष्य के लिए जमा राशि भी असुरक्षित है। इसके साथ ही वर्तमान सरकार ने सातवे वेतन आयोग को केन्द्र सामन लागु नही कर व मूल वेतन गलत पे- मेट्रिक्स पर फिक्स कर कर्मचारीयों का वेतन बढ़ाने के बजाय कम किया है व प्रचार प्रसार कर कर्मचारीयों को बढ़ा हुआ वेतन देने का झुठा दावा कर रही है। वर्तमान सरकार नई भर्ती के स्थान ठेके प्रणाली एंव संविदा पर कर्मचारी लगा रही है जिससे बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही शिक्षा एवं चिकित्सा जैसे जनकल्याणकारी विभागो को भी निजी हाथों में सौपने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार ने सुराज संकल्प यात्रा के दौरान कर्मचारी हितो के लिए किये गये एक भी वादेको पूरा नही किया है। इसलिए मजबुर होकर कर्मचारीयों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड रहा है। राठोड ने 29 अगस्त को कर्मचारी रैली में अधिक से अधिक संख्या में जयपुर पहुंचने का आव्हान किया। स्थानिय नेताओं में विद्याधर सिंह गिल, उम्मेद सिंह महला,ताराचन्द श्योराण, विनोद कुमार बेनीवाल, सुमेर सिंह,सतेन्द्र, रामावतार जांगिड़, आदि कर्मचारी नेताओं ने सम्बोधित किया। अन्त में संयोजक दुर्गाराम मोगा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur