Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनू में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे का होली स्नेह मिलन समारोह संपन्न

झुंझुनू में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे का होली स्नेह मिलन समारोह संपन्न

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की तरफ से होली मिलन समारोह का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित शोएब ट्रेवल्स मोहल्ला काजीवड़ा में किया गया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हमीद मेवाती ने कहा कि भाजपा ही वो पार्टी है जो 36 कोमो को साथ लेकर चलती है। भाजपा ने ही अल्पसंख्यक को हक़  देना शुरू किया। चाहे कलाम को राष्ट्रपति बनने की बात हो हाजियों की फ्लाइट जयपुर से शुरू करने का काम भी वाजपेयी की सरकार ने ही किया है। होली मिलन समारोह की अध्यक्षता करते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व सदस्य राज्य हज कमेटी जाकिर झुंझुनुवाला ने कहा कि कांग्रेस ने मुसलमानों को डराने का काम ही किया है लेकिन अब मुसलमान सियासत को समझने लग गया है। अब जिले का मुसलमान कांग्रेस के बहकावे में नहीं आयेगा। भाजपा सभी समुदायों को जोडऩे का काम करती है। विशिष्ट अतिथि झुंझुनूं नगरपरिषद के सभापति सुदेश अहलावत ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह कर ये साबित किया कि देश में भाजपा ही है जो हर वर्ग, धर्म को साथ लेकर सब का साथ सब का विकास करती हैं। इस होली मिलन समारोह को प्रदेश भाजपा प्रदेश अल्पसंख्यक सदस्य सैयद सादिक, अब्दुल मजीद अब्बासी, शोएब सैयद, पार्षद कुलदीप पुनिया ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक समुदाय के सैंकड़ों लोग मौजुद थे। इस अवसर पर झुंझुनूं अल्पसंख्यक भाजपा प्रभारी प्रदेश महामंत्री अब्दुल हमीद मेवाती ने झुंझुनूं अल्पसंख्यक भाजपा जिलाध्यक्ष रसीद सिलावट को जिला अध्यक्ष पद से हटानी की घोषणा की व जल्द ही नया जिला अध्यक्ष बनाया जयेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur