Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनूं में अवैध निमार्ण कार्यो पर प्रशासन का चला डंडा

झुंझुनूं में अवैध निमार्ण कार्यो पर प्रशासन का चला डंडा

अवैध निमार्ण कार्य को किया सीज

नगर परिषद का कार्यभार सम्भाल के बाद पहली बार आयुक्त अनिता खीचड़ के निर्देशन में शहर में हो रहे अवैध निमार्ण कार्यो पर प्रशासन का डंडा चला। शहर के फूटला बाजार, मोदी रोड़, सोनू मोनू कॉम्पलेक्स के पास, गुढा मोड़, किसान कॉलोनी के अलावा शहर में विभिन्न जगहो पर नगर परिषद के बिना परमिशन के चल रहे अवैध निमार्ण कार्य को सीज कर नोटिस चस्पा किया गया। कारवाई के दौरान पुलिस का भारी जाब्ता तैनात रहा। गौरतलब है की शहर में हो रहे अवैध निमार्ण को लेकर लगातार शिकायत मिल रही थी। कुछ दिन पहले डीएलबी जयपूर की टीम ने झुंझुनूं नगरपरिषद पहुंचकर शहर में हो रहे अवैध निमार्ण कार्यो पर कारवाई के निर्देश दिये थें। साथ ही पूर्व में सीज की गई बिल्डींग में कार्य चालू करने वालो पर कानूनी कारवाई के निर्देश भी दिये थें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur