Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनूं में भी बैंकों के अधिकारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

,

झुंझुनूं में भी बैंकों के अधिकारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

वेतन संशोधन जल्द करने की मांग को लेकर बैंकिंग यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को पूरे देश भर में बैंक अधिकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में एक दिन की हड़ताल कर अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज करवाया। इसी क्रम में झुंझुनू में भारतीय स्टेट बैंक की पीरू सिंह सर्किल शाखा के समक्ष सभी राष्ट्रीय बैंकों के अधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन के अंचल सचिव योगेंद्र झाझडिय़ा ने बताया कि उनकी मुख्य मांगे वेतन संशोधन तुरंत लागू करने, पारिवारिक पेंशन में संशोधन, पांच दिवसीय बैंकिंग, वर्क लाइफ बैलेंस, कार्य स्थल पर सुरक्षा आदि है। इस अवसर पर प्रेम प्रकाश सेन, सीबीएस निर्वाण, महेंद्र सैनी, विकास गोरा व सभी राष्ट्रीयकृत बैंको के अधिकारी मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur