स्थानीय रोड़ नं. 1 पर मरोलिया सदन में ब्राह्मण समाज की कार्यकारिणी की एक बैठक छेदीलाल मरोलिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का मुख्य एजेन्डा आगामी 16 सितम्बर 2018 को सेठ मोतीलाल इंडोर स्टेडियम में प्रात: 11 बजे होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह एवं ब्राह्मण महासम्मेलन की तैयारियों के लिए रहा। उक्त प्रतिभा सम्मान समारोह 2018 में वर्ष 2018 में उत्तीर्ण विद्यार्थी ही भाग ले सकेंगे। जिसमें सैकेण्डरी, सीनियर सैकेण्डरी, सीबीएससी, स्नात्तक, स्नातकोत्तर में 75 प्रतिशत एवं अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी ही भाग ले सकते है एवं विशेष हायर एज्युकेशन एवं विशेष क्षेत्रों में उपलब्धी प्राप्त समाज बन्धु भाग ले सकते है। उक्त बैठक में समाज के संरक्षक डॉ. दयाशंकर बावलिया, दाधीच समाज के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र जोशी, संयोजक उमाशंकर महमिया आदि कार्यकारिणी सदस्यों ने चर्चा कर आयोजन को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया साथ ही महिला प्रकोष्ट बनाकर जिले भर में महिला में प्रचार-प्रसार करने का जिम्मा दिया गया एवं सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की जिम्मेदारिया दी गई। इसी क्रम में सम्पूर्ण जिले के समस्त कस्बों के लिए अध्यक्षों की नियुक्ति कर अध्यक्षों को आवेदन पत्र वितरण एवं एकत्रित करने का जिम्मा दिया एवं आवेदन पत्र प्राप्त करने की अन्तिम तिथि 25 अगस्त निर्धारित की गई है।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनूं में ब्राह्मण समाज की बैठक सम्पन्न
झुंझुनूं में ब्राह्मण समाज की बैठक सम्पन्न



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।