झुंझुनू की रोड नंबर एक पर स्थित आरके कलर लैब में रात अज्ञात चोरों ने लाखों के सामान के ऊपर हाथ साफ कर दिया। कोतवाली थाने के एसआई रामपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आर के कलर लैब के छत के ऊपर की शीशे तोड़कर चोर अंदर घुसे और उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे वीडियो कैमरे और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। यही नहीं अज्ञात चोरों ने सीसीटीवी फुटेज भी नहीं छोड़े। सीसीटीवी कैमरे के रिकॉर्डर को भी अज्ञात चोर अपने साथ लेकर चले गए। दुकान मालिक के बताए अनुसार लगभग 8-10 वीडियो कैमरे और सीसीटीवी रिकॉर्डर पर चोरों ने हाथ साफ किया है। वहीं दुकान मालिक का कहना है कि लगभग दो ढाई साल पहले भी इसी तरीके से दुकान में चोरी हो चुकी थी जिसका भी कोतवाली पुलिस ने अभी तक कोई खुलासा नहीं कर पाई है। एक तरफ पुलिस सिंघम की तरह अपराधियों पर शिकंजा कसने में लगी हुई है वही दूसरी बार चोरो ने शहर के व्यस्तम इलाके में चोरी करके पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है। देखना शेष है कि पुलिस इस चुनौती का जबाब कितनी जल्दी दे पाती है।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनू में चोरों ने दी पुलिस को खुली चुनौती
झुंझुनू में चोरों ने दी पुलिस को खुली चुनौती



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।