Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनूं दिव्यांगजन का होली स्नेह मिलन समारोह संपन्न।

झुंझुनूं दिव्यांगजन का होली स्नेह मिलन समारोह संपन्न।

जिला मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक में दिव्यांगजन का होली स्नेह मिलन समारोह आज शनिवार को मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पवन पूनियां (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग) थे। अध्यक्षता भाजपा जिला महामंत्री राजेश बाबल ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि राजस्थान दिव्यांग सेवा संस्थान झुंझुनूं उपाध्यक्ष शिवकरण जानू, एकता डालमिया, कमल डालमिया, निरू गुप्ता, मौ. याकूब भाटी, कैलाशचंद्र टेलर थे। राजेश बाबल ने स्नेह मिलन समारोह में दिव्यांग के हर कार्य में सहयोग देने का आश्वासन दिया। पवन पूनियां ने दिव्यांगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान दिव्यांग हार्दिक को व्हील चैयर व अभिषेक को बैशाखी प्रदान की गयी। तथा अन्य को भी सहायता प्रदान की गयी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur