जिले में चल रहे राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार अभियान के तहत गुरूवार एवं शुक्रवार को 8 उपखण्डों के 16 गांवों के अटल सेवा केन्द्रों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिला कलेक्टर दिनेश कुमार यादव ने बताया कि 10 मई को झुंझुनू उपखण्ड के इण्डाली, मलसीसर के महनसर, चिड़ावा के बुडानियां, सूरजगढ़ के खेड़ला, खेतडी के बीलवा, बुहाना के माकडो, नवलगढ़ के जेजूसर, उदयपुरवाटी उपखण्ड के सीथल गांव में न्याय आपके द्वार अभियान के तहत शिविर आयोजित होंगे। जिला कलेक्टर ने बताया कि 11 मई को झुंझुनू के चूडी चतरपुरा, मलसीसर के हरिपुरा, चिड़ावा के किशोरपुरा, सूरजगढ़ के जाखोद, खेतडी के बबाई, बुहाना के खानपुर, नवलगढ़ के मांडासी एवं उदयपुरवाटी के पौंख गांव में शिविर आयोजित होंगे। शिविर में ग्रामीण अपने राजस्व संबंधित समस्याओं जैसे खातेदारी अधिकार, रिकाॅर्ड दुरस्ती एवं आम रास्ते संबंधी विवादों के साथ-साथ 14 विभागों की समस्याओं का निस्तारण करवा सकते हैं।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनू में दो दिनों में 16 गांवों में लगेंगे शिविर
झुंझुनू में दो दिनों में 16 गांवों में लगेंगे शिविर



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।