झुंझुनूं,शनिवार को जिला मुख्यालय पर बरसात हुयी। सुबह से सामान्य रहा मौसम दोपहर को अचानक बदल गया। घने बादलों की आवाजाही के बीच बारिश का दौर शुरु हुआ। अंचल में सुबह से ही मिला जुला मौसम बना रहा हैं। बार-बार बादल छाहने व धूप निकलने से दोपहर तक मौसम सामान्य रहा, लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम के पलटने से बारिश का दौर शुरु हुआ। बारिश से निचले इलाको में पानी जमा हो गया। सडक़ो पर पानी का बहाव तेज होने के कारण ट्रेफिक जाम होता रहा। दोपहर बाद शुरु हुई बारिश से कुछ ही देर में शहर के इलाके लबालब हो गए। नाले जाम होने से पानी की निकासी नहीं हो सकी। इससे राहगीरो व वाहनों चालकों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। बारिश से जमा पानी से होकर गुजरते समय वाहन पानी में डूबे रहे। इससे खराब होने पर चालकों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं शुक्रवार रात को भी अंधड़ व हल्की बरसात हुयी थी।इन जगहों पर रहा जलभराव जिला मुख्यालय पर दोपहर बाद हुई बारिश से शहर के गांधी चौक, शहीदान चौक, जेपी जानू स्कूल के पास, खेमी शक्ति रोड़, नागरपुरा मोहल्ला, रोड़ नं 2 सहित शहर के प्रत्येक वार्ड की गली-मोहल्लो व शहर के मुख्य मार्गो में जल भराव रहा। में इन दिनों सींवर लाईन व पानी की पाईप लाईन डालने का कार्य किया जा रहा है। जिसमें शहर के लगभग हर वार्ड में गढ्ढे खोद रखे है। ये गढ्ढे पहले ही आम लोगों के लिए मुसीबत बन रहे थे वहीं शनिवार को बरसात हो जाने से और भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनूं में दोपहर बाद हुई अचानक बारिश
झुंझुनूं में दोपहर बाद हुई अचानक बारिश



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।