Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनूं में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने किया जल कनेक्शन कैम्प का आयोजन

झुंझुनूं में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने किया जल कनेक्शन कैम्प का आयोजन

आरयूआईडीपी व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, नगर खण्ड झुंझुनूं की ओर से शुक्रवार को जल कनेक्शन कैम्प का आयोजन नगर खण्ड, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, झुंझुनूं के प्रांगण में किया गया। इस कैम्प में झुंझुनूं शहर के जिन क्षेत्रों में जलापूर्ति की लाईन डाली जा चुकी हैं या जलापूर्ति की लाईन डालने का कार्य प्रगति पर हैं उन क्षेत्रों के लोगो को लाभान्वित किया गया। आज के कैम्प मेें पीएचईडी नगर खण्ड, झुंझुनूं द्वारा 274 जल कनेक्शन की स्वीकृति जारी की गयी, साथ ही साथ जल कनेक्शन से सम्बन्धित शंकाओं का समाधान भी किया गया। आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियन्ता मोहन लाल मीणा ने कहा कि कैम्प में अधिक से अधिक संख्या में आकर कैम्प का लाभ उठावें। नवीन उपभोक्ता को नियमानुसार फीस जमा कराने के बाद फेयरवुल, सर्विस लाईन, मीटर आदि नि:शुल्क में लगाये जायेगें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur