Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनूं में जिला असंगठित कामगार कांग्रेस की प्रथम बैठक आयोजित

झुंझुनूं में जिला असंगठित कामगार कांग्रेस की प्रथम बैठक आयोजित

जिला मुख्यालय स्थित मान नगर कार्यालय में कांग्रेस के प्रकोष्ठ जिला असंगठित कामगार कांग्रेस की प्रथम बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश सेवादल कांग्रेस के एम डी चोपदार ने कार्यकर्ताओं को सबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता अब कमर कस ले राजस्थान में कांग्रेस पार्टी सरकार बनाएगी। चौपदार ने कहा की जिला अध्यक्ष ईमरान राईन मंडेलिया के नेतृत्व में जिले में कांग्रेस मजबूत होगी। कार्यक्रम की अध्य्क्षता कर रहे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मंडावा के अध्यक्ष सलीम सिगड़ी ने कहा कि जिले के सभी रिक्शा, रेहड़ी, टेम्पो चलाने वाले लोगों को इस संगठन से जोड़ेंगे। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पर्यावरण कांग्रेस के जिला संयोजक कुलदीप सिंह भाटी, पूर्व पार्षद कासम सब्जी फरोस थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur