जिला कलेक्टर दिनेश कुमार यादव ने कहा है कि झुंझुनू जिले ने हमेशा समय-समय पर साम्प्रदायिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारे की परम्परा निभाई है। कई बार ऐसे आंदोलन तथा हालात विपरित बने, लेकिन आपसी तालमेल और समझदारी का परिचय देते हुए यहां के वासिंदों ने उसे शांतिपूर्ण तरीके से निपटा है। वे सोमवार को जिला परिषद् सभागार में आयोजित जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। यादव ने कहा कि इन दिनों सोशल मीडिया पर 10 अप्रेल को भारत बंद के मैसेज वायरल हो रहे है। अपने जिले में भी अगर ऐसे किसी आयोजन का अंदेशा है, तो उसे हम सबको शांतिपूर्ण और अहिंसावादी तरीके से निपटना होगा। उन्होंने आंदोलन को देखते हुए सभी उपखण्ड अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों से क्षेत्रावार फीड बैक लिया। पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आप सब लोगों के सुक्षाव एवं मार्गदर्शन की आवश्यकता पड़ती रहती है। इसलिए बडे त्यौंहारों, मेलों एवं अन्य आयोजनों के संबंध में समय-समय पर शांति समिति की बैठक आयोजित की जाती है। उन्होंने कहा कि जिले ने हर आंदोलन को आपसी तालमेल और शांतिपूर्ण तरीके से किया है और आगे भी अगर जरूरत पड़ी , तो यह भाईचारा बना रहेगा। उन्होंने सोशल मीडिया के लाभ तथा नुकसान के बारे में भी विस्तार से बताया। बैठक में अति. मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिष्ठा पिलानियां, अति. पुलिस अधीक्षक नरेश कुमार मीना, पुलिस उपाधीक्षक गोपाल शर्मा, आहद खान, सभी उपखण्ड अधिकारी, सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, बडी संख्या में समिति के सदस्य एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनू में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न
झुंझुनू में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।