Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनू में महिला के गले से चेन तोडक़र भागी दो महिलाएं

झुंझुनू में महिला के गले से चेन तोडक़र भागी दो महिलाएं

शहर के मंडावा मोड़ इलाके में सोमवार को दिनदहाड़े एक महिला के गले से चेन तोड ली गई। इससे साफ जाहिर है कि चेन स्नेचरों में पुलिस का कोई भय नहीं है। घटना दिन में करीब 12 बजे की है। झुंझुनू में औद्योगिक क्षेत्र निवासी प्रेम देवी ने बताया कि उसे अपने पीहर सरदारशहर जाना था। रोडवेज बसों की हड़ताल के चलते मंडावा मोड़ से निजी बस में चढऩे के दौरान एक महिला ने उसके गले से चेन तोड़ ली। प्रेम देवी ने पीछे खड़े अपने बेटे को बताया तो उसने तत्काल चेन तोड़ कर भाग रही महिला को पकड़ लिया। प्रेम देवी की माने तो चेन तोडऩे वाली महिला के साथ कुछ और भी महिलाएं थी। इससे लगता है कि झुंझुनू में चेन स्नेचर महिलाओं का गिरोह सक्रिय है। पुलिस चेन तोडऩे वाली महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur