Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनूं में मनाई भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि

झुंझुनूं में मनाई भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि

 शहीद-ए-आजम भगतसिंह एवं क्रांतिकारी साथियों से जेल जाकर व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी पीड़ाओं और आजादी के संघर्ष की आवाज को दुनिया तक पहुंचाने वाले आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष डॉ जितेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय पर स्थित पार्क में लगी हुई पण्डित जवाहरलाल नेहरू की मूर्ति को पानी से धो कर साफ -सफाई की गई। उसके उपरांत चाचा नेहरू की मूर्ति पर सेवादल संगठन सचिव एमडी चोपदार, युवा विकास मंच के अध्यक्ष मनोज मील, पार्षद प्रदीप सैनी, पर्यावरण प्रकोष्ठ कांग्रेस के कुलदीप भाटी, आदि के नेतृत्व में माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। नेहरू जी की मूर्ति को ठीक करवाएं जिला प्रशासन जिला कलेक्टर दिनेश यादव से प्रतिनधिमण्डल ने मुलाकात कर अवगत कराया कि नेहरू पार्क में लगी हुई प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहरलाल नेहरू की मूर्ति धूप एवं बिना सार सम्भाल की वजह से बहुत सी जगह से खण्डित हो गई है। जिसको जल्द से जल्द मूर्तिकार से ठीक करवाने की मांग रखी। जिला कलेक्टर ने प्रतिनधिमण्डल को नेहरू की प्रतिमा को सही करवाने को आश्वस्त किया। मूर्ति को कार्यकर्ताओं ने नहलाया प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर पहली बार कार्यकर्ताओं ने नेहरू पार्क में लगी हुई मूर्ति को पानी से साफ सुथरा किया और प्रतिमा पर जगह-जगह से प्लास्टर उतरने से खण्डित हो रही नेहरू की मूर्ति की सार सम्भाल प्रशासन द्वारा नहीं किये जाने पर आक्रोश जताते हुए जिला कलेक्टर के सामने विरोध भी दर्ज करवाया। प्रतिनधिमण्डल ने गांधी चौक में लगी हुई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति की लाठी और स्मारकों में लगी हुई मूर्तियों की मरम्मत करने की मांग रखी है। जिस पर जिला कलेक्टर ने आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur