पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र गोयल के निर्देशानुसार गुरूवार को वृताधिकारी वृत झुंझुनूं शहर ममता सारस्वत, पुलिस निरीक्षक प्रभारी मानव तस्करी विरोधी यूनिट सुरेश चन्द, सउनि सुमेर सिंह, हैड कानि. अजीत सिंह, कानि सुशील कुमार, कानि. सुरेश कुमार, महिला कानि. अनिता, महिला कानि. शकुन्तला द्वारा प्रभात टॉकिज परिसर में लगी सुपर सैल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यहां मोहल्ला मुगलान निवासी सैल मालिक मौहम्मद मिर्जा सैल में पांच नाबालिग बालकों से बाल श्रम करवा रहा था। नाबालिग बालकों को बाल श्रम से मुक्त करवाया जाकर थाना कोतवाली पर प्रकरण दर्ज करवाया गया। मुक्त करवाये गये बाल श्रमिकों को बाल कल्याण समिति झुंझुनू के समक्ष पेश किया गया व बाद आदेश राजकीय सम्प्रेषण गृह झुंझुनू में भिजवाया गया। मुक्त करवाये गये बाल श्रमिक बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखण्ड राज्यों के रहने वाले हैं।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनू में मुक्त करवाये गये पांच बाल श्रमिक
झुंझुनू में मुक्त करवाये गये पांच बाल श्रमिक



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।