Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनूं में पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संघ का धरना 16 वें दिन भी जारी

,

झुंझुनूं में पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संघ का धरना 16 वें दिन भी जारी

पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संघ प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर पंचायत समिति झुंझुनूं के आगे जिला संरक्षक अमीलाल मील के नेतृत्व में 16 वें दिन भी धरना जारी रहा। संगठन जिला अध्यक्ष राकेश बराला ने बताया की प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर 11 जून को मंत्रालयिक कर्मचारियों की मांगो पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिये जाने के कारण जयपुर अनिश्चित कालिन पड़ाव के लिए शुक्रवार को समस्त ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई एंव आगामी रणनीति तय की गई। 11 जून को जयपुर कूच के लिए जिले के समस्त पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारीयों ने स्वेच्छा से संकल्प पत्र भरें। वहीं बुहाना ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुमार के निधन होने पर समस्त 8 ब्लॉकों के ब्लॉक अध्यक्ष गण एवं ब्लाक कार्यकारिणी ने उनके निज निवास स्थान पर जाकर सांत्वना दी एवं संगठन की ओर से आंशिक अंशदान आर्थिक सहयोग किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur