प्रतिपक्ष नेता जुल्फिकार खोखर के नेतृत्व में पार्षदों ने शुक्रवार को आयुक्त विनयपाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि नगर परिषद् के 34 यूनिपोल का टेण्डर वर्ष 2015-16 में तीन वर्ष के लिए हुआ था जो कि समय पूरा हो चुका है। इस वर्ष नगर परिषद् को 34 यूनिपोल का टेण्डर निकालना था परन्तु एजेन्सी से मिलीभगत कर टेण्डर की अवधि को बढ़ा दिया गया जिससे की नगर परिषद् को राजस्व का भी नुकसान हुआ है, उक्त टेण्डर नगर परिषद् ने मिली भगत कर लगभग तीस लाख रूपये में देना बताया है जबकि इसी प्रकार का 35 यूनिपोल का टेण्डर नगर परिषद् वर्ष 2016-17 में करवाया था जिसकी बोली उन्नचालिस लाख से ऊपर है, जो इस वर्ष बढक़र अड़तालिस लाख रूपयें से ऊपर हो गई है। जबकि इस वर्ष मिली भगत कर नगर परिषद् प्रशासन स्वयं के हित के लिए लगभग तीस लाख रूपये में देना बताया है। ज्ञापन में निवेदन किया गया कि यह वर्ष चुनावी वर्ष है, यदि नगर परिषद् उक्त 34 यूनिपोल के लिए टेण्डर निकालती है तो इस टेण्डर से नगर परिषद् का दो से तीन गुना राजस्व बढ़ सकता है। नगर परिषद् की ओर से उक्त टेण्डर करवाया जावें ताकि नगर परिषद् का राजस्व बढ़ सकें।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनूं में पार्षदों ने सोंपा आयुक्त को ज्ञापन
झुंझुनूं में पार्षदों ने सोंपा आयुक्त को ज्ञापन



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।