राजस्थान दिवस के अवसर पर जिले में हो रहे विभिन्न आयोजनों के तहत ही बुधवार को प्रात: 10.30 सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय में राजस्थान दिवस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला कलेटर दिनेश कुमार यादव ने फीता काटकर किया। प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए जिला कलेटर ने कहा कि ऐसे आयोजनों से आमनागरिकों को विभागों में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी मिलती है वहीं विभागों के नवाचारों के बारे में भी पता लगता है। सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी रणवीर सिंह राही ने बताया कि यह प्रदर्शनी 30 मार्च तक आम नागरिकों के लिए नि:शुल्क अवलोकनार्थ रखी गई है, जिसमें विभिन्न विभागों की योजनाओं, नवाचारों एवं उपलब्धियों को रंगीन छायाचित्रों के साथ फ्लेशीट पर दर्शाया गया है। इस दौरान अतिरित कलेटर मुन्नीराम बागडिया, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेपी बुनकर, एसीईओ प्रतिष्ठा पिलानियां, कृषि विभाग के उप निदेशक आरएन सैनी सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित थे।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनूं में राजस्थान प्रदर्शनी का हुआ शुभारम्भ
झुंझुनूं में राजस्थान प्रदर्शनी का हुआ शुभारम्भ



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।