Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनू में सतर्कता समिति की बैठक 12 जुलाई को

झुंझुनू में सतर्कता समिति की बैठक 12 जुलाई को

जिला स्तरीय जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की मासिक बैठक 12 जुलाई को प्रात: 11 बजे से जिला मुख्यालय स्थित अटल सेवा केन्द्र में आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता जिला कलेक्टर दिनेश कुमार यादव करेंगे। बैठक में कुल 25 प्रकरणों पर चर्चा की जाएगी। अतिरि€त जिला कलेक्टर मुन्नीराम बागडिया ने बताया कि बैठक के प्रकरणों की सूचना संबंधित अधिकारी बैठक के तीन दिवस पूर्व तक उक्त कार्यालय को भिजवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि यदि किसी अधिकारी का जवाब निर्धारित तिथि तक प्राप्त नहीं होता है, तो उसके विरूद्घ अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur