Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनूं में स्वतंत्रता सेनानी चन्द्रशेखर आजाद की जयंती मनाई

,

झुंझुनूं में स्वतंत्रता सेनानी चन्द्रशेखर आजाद की जयंती मनाई

जिला मुख्यालय के रोड़ नं. दो पर स्थित एस. एस. मोदी विद्या विहार में देश के अमर स्वतंत्रता सेनानी चन्द्रशेखर आजाद की जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्राचार्य अरविंद त्रिपाठी ने क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति पर माल्यार्पण करके नमन किया और बच्चों को देश के स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान के बारे में बताया। इस अवसर पर देशभक्ति से प्रेरित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें बच्चों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। बच्चों ने भी आजाद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur