Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनूं में व्यापारी के साथ मारपीट से हुआ हंगामा

झुंझुनूं में व्यापारी के साथ मारपीट से हुआ हंगामा

शहर के नेहरू मार्केट के पास स्थित बावलिया मार्केट में उस वक्त हंगामा मच गया जब सैकड़ों की संख्या में लोगों ने एक व्यापारी के प्रतिष्ठान पर आकर गाली – गलौज व धक्का-मुक्की कर मारपीट करने लग गए। इतने लोगों का एक साथ हमले से आसपास के मार्केट के लोगों में सन्नाटा सा पसर गया । जानकारी के अनुसार बावलिया मार्केट में स्थित छाज्जू राम जो की नेहरू मार्केट में साडिय़ों की होलसेल की दुकान को संचालित करता है उसकी दुकान पर अचानक लोगों ने हमला बोल दिया और उसके साथ गाली गलौज करने लगे भय के माहौल से छाज्जू राम सकते में आ गए और उन्होंने दुकान बंद कर दी। छाजूराम ने बताया कि यह लोग सूरजगढ़ क्षेत्र के रहने वाले हैं और वह नहीं जानते कि क्यों उन्होंने इसके ऊपर अचानक हमला बोल दिया। सूत्रों की माने मामला सटोरियो से जुड़ा हुआ है। वहीं खबर लिखे जाने तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur