Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनूं विधायक व जिला कलेक्टर ने विभिन्न योजनाओं के लाभान्वितों को प्रतीकात्मक चैक सौंपे

झुंझुनूं विधायक व जिला कलेक्टर ने विभिन्न योजनाओं के लाभान्वितों को प्रतीकात्मक चैक सौंपे

लखपति दीदी का किया सम्मान

झुंझुनूं, राज्य सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को जिला मुख्यालय पर सूचना केंद्र सभागार में महिला सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन उदयपुर में आयोजित हुआ । राज्य स्तरीय कार्यक्रम से झुंझुनूं विधायक राजेन्द्र भांबू व जिला कलेक्टर रामावतार मीणा वर्चुअली जुड़े। इसके पश्चात जिला स्तरीय महिला सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को विधायक राजेन्द्र भांबू व जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। इसका एक उदाहरण हाल ही में शुरू हुई लखपति दीदी योजना है जो कि महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कार्य है ।

उन्होंने कहा कि महिलाएं राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान रखती है वे सरकारी योजनाओं का सकारात्मक रूप से लाभ उठाकर सशक्त बने एवं प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के विकसित राष्ट्र व प्रदेश की परिकल्पना को साकार बनाएं । जिला कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भव्य कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गत 1 वर्ष में वर्तमान राज्य सरकार द्वारा पूर्व में की गई घोषणाओ को जल्द से जल्द पूरा किया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक राजेन्द्र भांबू ने कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रयासरत है ।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिला वर्ग के लिए भी विशेष ध्यान रखते हुए कल्याणकारी योजनाओ से सशक्त किया जा रहा है ।

विभिन्न योजनाओं के लाभान्वितों को प्रतीकात्मक चैक सौंपे , लखपति दीदियों का किया सम्मान

जिला स्तरीय कार्यक्रम में राजीविका के 1007 समूह सदस्यों को 4 करोड़ 2 लाख 80 हजार रुपए का ऋण राजस्थान महिला निधि बैंक द्वारा वितरित किया गया। इसके अतिरिक्त राजीविका द्वारा ही 130 स्वयं सहायता समूह को रिवाल्विंग फंड के रूप में 19 लाख 50 हजार की सहायता राशि वितरित की गई और इसके अलावा जिले में 1647 लखपति दीदी को सम्मान पत्र वितरित किए गए साथ ही 5 नव चयनित नमो ड्रोन दीदी को चयनित प्रमाण पत्र वितरीत किये गए । वहीं सौलर कुक सिस्टम भी वितरित किए गए।

नए आंगनबाड़ी केंद्र खुले:

प्रत्येक विधानसभा में पांच नए आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ किया गया है। जिसमें खेतड़ी और उदयपुरवाटी सहित कुल 35 नए केंद्र आज से शुरू कर दिए गए है। प्रत्येक पंचायत समिति में एक आंगनवाड़ी केंद्र को आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा जिसके लिए मुख्यमंत्री द्वारा मार्गदर्शन पुस्तिका का विमोचन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अंतर्गत प्रथम गर्भावस्था के दौरान पूर्व से निर्धारित 5000 की राशि के अतिरिक्त 1500 की सहायता राज्य सरकार द्वारा दिया जाना प्रारंभ किया गया है। इस योजना की 2 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक दिया गया। आज से सभी आंगनवाड़ी केंद्र पर मुख्यमंत्री अमृत आहार योजना अंतर्गत आंगनवाड़ी पर आने वाले 3 से 6 वर्ष के बच्चों को स्किम्ड मिल्क पावडर से तैयार गर्म मीठा दूध सप्ताह में 3 दिन पिलाने का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का संचालन एडीईओ उम्मेद सिंह महला ने किया। इस दौरान प्रभारी सचिव के तौर पर आए आईएएस हर्ष सावन सुखा, जिला परिषद सीईओ कैलाश चंद्र, एडीएम अजय कुमार आर्य, सुरजीत चौधरी, कृष्ण गावडिया, महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक बिजेंद्र सिंह राठौड़, महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक डॉ पवन पूनिया, एवीवीएनएल एसई महेश टीबड़ा समेत विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur