Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : चिड़ावा में 10 हजार का इनामी चैन स्नैचर गिरफ्तार

,

Jhunjhunu News : चिड़ावा में 10 हजार का इनामी चैन स्नैचर गिरफ्तार

Rewarded chain snatching accused arrested in Chirawa Jhunjhunu

अंतर्राज्यीय गैंग का 10 हजार का इनामी बदमाश प्रोडक्शन वारंट पर पकड़ा गया
चिड़ावा पुलिस ने चैन स्नैचिंग की वारदात में वांछित 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई बृजेश ज्योति उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक जिला झुंझुनूं के निर्देशन में की गई।

प्रोडक्शन वारंट पर किया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार आरोपी विक्रम उर्फ राजू को 17 फरवरी 2026 को जिला कारागृह झुंझुनूं से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया।

आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

क्या था मामला?

2 अगस्त 2024 को परिवादिया मंजू पत्नी कृपानंद नेहरा, निवासी चिड़ावा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

शिकायत के अनुसार वह शाम करीब 5 बजे चिड़ावा बाजार में बांके बिहारी शोरूम के सामने सब्जी ले रही थीं। इसी दौरान बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने पीछे से झपट्टा मारकर सोने की चैन तोड़ ली और फरार हो गए।

एक आरोपी हेलमेट पहने हुए था, जबकि दूसरा बिना हेलमेट के था।

सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से खुलासा

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और विशेष टीम गठित की।

तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर की सूचना के आधार पर पूर्व में:

  • तारिया उर्फ दारासिंह
  • विक्रम सिंह

को 9 जनवरी 2025 को गिरफ्तार किया गया था।

अंतर्राज्यीय गैंग का नेटवर्क

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी गैंग बनाकर संगठित रूप से अंतर्राज्यीय स्तर पर चैन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देते थे।

वांछित आरोपी विक्रम उर्फ राजू के खिलाफ पूर्व में करीब दो दर्जन चोरी और लूट के मामले दर्ज हैं।

पुलिस अब उससे गहन पूछताछ कर रही है और अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना जताई जा रही है।


गिरफ्तार आरोपी का विवरण

निवासी: रसनाली, थाना बास दयाल, जिला कोटपुतली-बहरोड़

नाम: विक्रम उर्फ राजू

पिता का नाम: गिगराज बावरी

उम्र: 20 वर्ष

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur