Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : भीमसर के डॉ. जुल्फिकार को नई दिल्ली में विवेकानंद ग्लोबल अवार्ड

,

Jhunjhunu News : भीमसर के डॉ. जुल्फिकार को नई दिल्ली में विवेकानंद ग्लोबल अवार्ड

Dr Zulfikar from Bhimsar to receive award in Delhi

झुंझुनूं के भीमसर गांव का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन
झुंझुनूं जिले के निकटवर्ती भीमसर गांव के युवा लेखक और शोधकर्ता डॉ. जुल्फिकार को नई दिल्ली में प्रतिष्ठित विवेकानंद ग्लोबल अवार्ड-2026 से सम्मानित किया जाएगा।

यह सम्मान 18 फरवरी को रामकृष्ण – विवेकानंद सेवा संस्थान द्वारा आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा।

190वीं जयंती पर मिलेगा सम्मान

यह सम्मान स्वामी विवेकानंद के गुरु श्री रामकृष्ण परमहंस की 190वीं जयंती के अवसर पर दिया जा रहा है।

डॉ. जुल्फिकार को यह अवार्ड विवेकानंद पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किए गए शोध कार्य और देश-विदेश में 72 हजार विवेकानंद कैलेंडर नि:शुल्क वितरित करने के लिए दिया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय पहचान

डॉ. जुल्फिकार ने वर्षों से स्वामी विवेकानंद के जीवन और विचारों पर शोध किया है।

उन्होंने बताया,

यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि झुंझुनूं जिले और पूरे शेखावाटी क्षेत्र का सम्मान है। मैं आगे भी समाज और शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करता रहूंगा।

पहले भी मिल चुके हैं कई सम्मान

यह पहला मौका नहीं है जब डॉ. जुल्फिकार को सम्मानित किया जा रहा है।

उन्हें पहले भी देश-विदेश की कई प्रतिष्ठित संस्थाओं द्वारा शिक्षा, समाज सेवा, पुस्तक लेखन और शोध कार्यों के लिए सम्मान मिल चुका है।

डॉ. जुल्फिकार ने जानकारी दी कि इस अवसर पर देशभर की 48 प्रतिभाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान वर्ष में एक बार दिया जाता है।