शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
झुंझुनूं जिले के मुकुंदगढ़ थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर (IPS) के निर्देश पर की गई। वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन और वृताधिकारी महावीर सिंह के सुपरविजन में टीम का गठन किया गया।
मुकुंदगढ़ थाना अधिकारी ताराचंद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
पीड़िता ने दर्ज कराया मामला
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने मुकुंदगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि आरोपी ने उसे फोन कर अपने घर बुलाया। वहां शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी समीर पुत्र अब्दुल सलाम (23 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर 6, कस्बा मुकुंदगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे अनुसंधान किया जा रहा है।





