Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News in Hindi, Live News : झुंझुनू न्यूज़ Today for 27 मई @Jhunjhununews

,

Jhunjhunu News in Hindi, Live News : झुंझुनू न्यूज़ Today for 27 मई @Jhunjhununews

Jhunjhunu News in Hindi, Live News: Jhunjhunu News Today for 27 May @Jhunjhununews

खेतड़ी में बंद मकानों में चोरी करने वाला बाल अपचारी निरूद्ध

झुंझुनूंखेतड़ी थाना पुलिस ने बंद मकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर बाल अपचारी को निरूद्ध करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई 02 चांदी की सिल्ली और 04 चांदी के सिक्के बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में पूर्व में एक आरोपी असलम खान को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसके कब्जे से जेवरात और घड़ी सहित अन्य सामान बरामद किया गया था।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर आईपीएस के निर्देशानुसार की गई। अभियान का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा डीएसपी जुल्फीकार अली के सुपरविजन में किया गया।

थानाधिकारी मोहनलाल के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी सहायता और सूचना संकलन के आधार पर कार्रवाई करते हुए बाल अपचारी को निरूद्ध किया।

परिवार जयपुर गया, पीछे से हुई चोरी

पुलिस के अनुसार, 12 अप्रैल 2026 को देवेंद्र शर्मा ने खेतड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

रिपोर्ट में बताया गया कि 27 मार्च 2026 को वे अपने परिवार के साथ पिता के घुटनों के ऑपरेशन के लिए जयपुर गए थे। 11 अप्रैल की रात जब परिवार वापस खेतड़ी पहुंचा तो घर के ताले टूटे मिले।

पीड़ित ने बताया कि अलमारी, बेड और ड्रेसिंग सहित कई जगहों के लॉक टूटे हुए थे और घर से सोना-चांदी के जेवरात तथा नगदी चोरी हो चुकी थी।

तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए खेतड़ी थाना पुलिस ने विशेष टीम गठित की। टीम ने लगातार सूचना जुटाकर और तकनीकी सहायता के जरिए संदिग्धों की तलाश शुरू की।

काफी प्रयासों के बाद पुलिस ने एक बाल अपचारी को निरूद्ध कर उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया।

Live Updates
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur