Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News in Hindi, Live News : झुंझुनू न्यूज़ Today for 28 मई @Jhunjhununews

,

Jhunjhunu News in Hindi, Live News : झुंझुनू न्यूज़ Today for 28 मई @Jhunjhununews

Jhunjhunu News in Hindi, Live News: Jhunjhunu News Today for 28 May @Jhunjhununews

झुंझुनूं में हीट वेव अलर्ट: पिलानी में पारा 47 डिग्री पार

झुंझुनूं जिले में इस बार गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बुधवार को पिलानी मौसम केंद्र पर इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक 47 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण आमजन का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित नजर आया।

सुबह से ही गर्म हवाओं और चिलचिलाती धूप का असर देखने को मिला, जबकि दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलते दिखाई दिए।

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर

लगातार बढ़ते तापमान और हीट वेव की स्थिति को देखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह सतर्क हो गया है। सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने जिलेवासियों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी, छाछ, नींबू पानी, ओआरएस और अन्य तरल पदार्थों का सेवन लगातार करते रहना जरूरी है।

बच्चों और बुजुर्गों का रखें विशेष ध्यान

सीएमएचओ ने कहा कि छोटे बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। तेज धूप में निकलते समय सिर को कपड़े या टोपी से ढकें और हल्के सूती कपड़े पहनें।

उन्होंने कहा,

“यदि किसी व्यक्ति को चक्कर आना, उल्टी, तेज बुखार, अत्यधिक कमजोरी या बेहोशी जैसी समस्या हो तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।”

अस्पतालों को दिए गए विशेष निर्देश

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के सभी राजकीय चिकित्सा संस्थानों को हीट वेव अलर्ट के मद्देनजर जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

अस्पतालों में पर्याप्त पेयजल, ओआरएस पैकेट, जरूरी दवाइयां, बिजली व्यवस्था और कूलिंग सुविधाएं सुचारु रखने को कहा गया है। साथ ही हीट स्ट्रोक और लू से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए विशेष इंतजाम करने और आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।

सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव

स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि गर्मी के इस दौर में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त व्यवस्थाएं भी की जाएंगी।

Live Updates
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur