Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : सुलताना में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

,

Jhunjhunu News : सुलताना में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

Jhunjhunu police arrest three in cyber fraud case

बैंक खाता किराये पर लेकर फेसबुक पर बाइक बेचने के नाम पर ठगी
झुंझुनूं। सुलताना थाना पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपी बैंक खाता और क्यूआर कोड किराये पर देकर सोशल मीडिया के जरिए ठगी कर रहे थे।

पुरानी बाइक बेचने का झांसा

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पश्चिम बंगाल के एक व्यक्ति को फेसबुक पर पुरानी बाइक बेचने का झांसा दिया।

इसके बाद पीड़ित से कुल 26,300 रुपये आरोपी के खाते में ट्रांसफर करवा लिए गए।

म्यूल अकाउंट ऑपरेशन के तहत कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में की गई।

थानाधिकारी रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने संदिग्ध खाताधारक अनिल कुमार निवासी सोलाणा के बैंक खाते की जांच की।

एनसीआरबी समन्वय पोर्टल से प्राप्त साइबर शिकायतों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई।

ऐसे खुला मामला

पूछताछ में सामने आया कि अनिल कुमार ने अपना फोन-पे क्यूआर कोड किराये पर अजरूदीन निवासी अलवर को दिया था।

अजरूदीन और उसके साथी इम्ताज ने सोशल मीडिया के जरिए ठगी कर राशि प्राप्त की।

तीनों आरोपियों को धारा 318(4) बीएनएस 2023 और 66D आईटी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।

16 हजार रुपये बरामद

पुलिस ने आरोपियों से 16,000 रुपये माल मशरूका बरामद किए हैं।

तीनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

पुलिस की आमजन से अपील

झुंझुनूं पुलिस ने आमजन और युवाओं से अपील की है कि रुपयों के लालच में आकर अपना बैंक खाता या क्यूआर कोड किसी को किराये पर न दें

जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि साइबर अपराध के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।