Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : झुंझुनूं NH-11 पर ट्रक पलटा, जानवर बचाने में हादसा

,

Jhunjhunu News : झुंझुनूं NH-11 पर ट्रक पलटा, जानवर बचाने में हादसा

Jhunjhunu NH11 bypass truck overturned accident near Cambridge School

झुंझुनूं शहर में नेशनल हाईवे-11 (बायपास) पर बुधवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।

मलसीसर रोड स्थित कैम्ब्रिज स्कूल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।

जानवर को बचाने में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार ट्रक हरियाणा के पानीपत की ओर जा रहा था और उसमें कपास की गांठें (धागा) भरी हुई थीं।

जैसे ही ट्रक फ्लाईओवर पार कर मलसीसर रोड के पास पहुंचा, अचानक एक अज्ञात जानवर सड़क पर आ गया।

ड्राइवर ने उसे बचाने के लिए तेज कट मारा, जिससे ट्रक पर से नियंत्रण हट गया।

डिवाइडर से टकराकर पलटा ट्रक

अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर से जा टकराया और फिर सड़क किनारे पलट गया।

टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े

ट्रक को भारी नुकसान, चालक सुरक्षित

हादसे में ट्रक के केबिन और बॉडी को भारी नुकसान पहुंचा है।

हालांकि राहत की बात यह रही कि चालक को सिर्फ मामूली चोटें आई हैं।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत चालक को बाहर निकालकर मदद की।

लोगों ने दिखाई तत्परता

स्थानीय लोगों की सतर्कता और मदद से बड़ा हादसा टल गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur