महानिदेशक और महानिरिक्षक कारागार राजस्थान के आदेशों के अंतर्गत प्रदेश वर्ग की जेलों में निरंतर चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के तहत बुधवार को झुंझुनंू जेल के अंदर भी बंदी कैदियों के सकारात्मक गतिविधियो के अंतर्गत जेल के वातावरण को महिला और पुरुष बंदियो ने गीत, संगीत, भजन गाकर सुरमय बना दिया। जेल के हवलदार रामनिवास मीणा के नेतृत्व में बंदियो ने कई भक्ति संगीत गाये। वहीं झुंझुनूं जेल के प्रभारी मोइनुद्दीन ने बताया कि इन प्रोग्रामों की वजह से बंदियों के मानसिक विकास में भी परिवर्तन आया है जिसके तहत बंदिओं में अब लड़ाई-झगड़े कम होने लगे हैं। अलग-अलग प्रकार के प्रोग्राम होने से बंदी निरंतर व्यस्त रहते हैं। इसके अतिरिक्त मोइनुद्दीन ने बताया कि आने वाले दिनों के अंदर जेल के अंदर रहकर जो खेल करा सकते हैं उन खेलों का आयोजन कराएंगे जिससे बंदियों के मानसिक और शारीरिक दोनों ही चीजों का विकास निरंतर हो सके।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनूं जेल में सकारात्मक गतिविधियो का आयोजन
झुंझुनूं जेल में सकारात्मक गतिविधियो का आयोजन



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।