Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News : झुंझुनूं पुलिस ने शादी कराने वाले बिचोलिए को धरा

,

Video News : झुंझुनूं पुलिस ने शादी कराने वाले बिचोलिए को धरा

Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) : Video News : झुंझुनूं पुलिस ने शादी कराने वाले बिचोलिए को धरा

YouTube video
झुंझुनूं जिले के पुलिस थाना पचेरी कलां क्षेत्र में
सरकारी नौकरी में होने का झांसा देकर शादी करवाने के मामले में
पुलिस ने बिचोलिया प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय (IPS) के निर्देशानुसार,
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत (RPS) के मार्गदर्शन
और वृताधिकारी बुहाना नोपाराम भाकर (RPS) के सुपरवीजन में की गई।

सेना में कमांडो बताकर किया गया विवाह

थानाधिकारी बनवारीलाल (पु.नि.) ने बताया कि
दिनांक 7 सितंबर 2025 को परिवादिया  निवासी ढाणा,
थाना पचेरी कलां ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

परिवाद में बताया गया कि
अभियुक्त मनीष सिंह ने स्वयं को
सेना का ब्लैक बेरेट्स कमांडो,
तीन स्टार का कैप्टन,
और ₹2.50 लाख मासिक वेतन वाला अधिकारी बताया।

शादी से पहले मांगा गया भारी दहेज

शादी से मात्र 10 दिन पहले, अभियुक्तगण ने

  • ₹21 लाख नकद

  • SUV कार

  • एसी, सोना-चांदी के आभूषण

  • कपड़े, फर्नीचर व अन्य सामान

की मांग रखी।

सामाजिक प्रतिष्ठा और बेटी के सम्मान के चलते
परिवादिया के पिता को 06 मई 2025 को
लगन की रस्म में ₹11 लाख नकद सहित भारी दहेज देना पड़ा।

शादी के बाद हुआ धोखाधड़ी का खुलासा

शादी के बाद परिवादिया को पता चला कि
उसका पति सेना में किसी भी प्रकार की नौकरी में नहीं है
इसके बाद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा
और उसके साथ क्रूर व्यवहार किया गया।

पहले ही हो चुकी थी दो आरोपियों की गिरफ्तारी

पुलिस ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए
पहले ही मुख्य आरोपी मनीष सिंह और उसके मामा अशोक कुमार को
गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था।

बिचोलिया प्रमोद कुमार ने किया जुर्म कबूल

अनुसंधान के दौरान
मुख्य आरोपी के रिश्तेदार और बिचोलिया प्रमोद कुमार को दस्तयाब कर
पूछताछ की गई।

पूछताछ में आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर
उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

  • नाम: प्रमोद कुमार

  • पिता का नाम: बालकिशन सिंह

  • उम्र: 41 वर्ष

  • निवासी: बास रतनथल

  • थाना: कोसली

  • जिला: रेवाड़ी (हरियाणा)

पुलिस द्वारा मामले में अनुसंधान जारी है।