Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनूं पी.एच.ई.डी. कैम्पस में किया पौधारोपण

झुंझुनूं पी.एच.ई.डी. कैम्पस में किया पौधारोपण

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग परिसर में गुरूवार को पौधरोपण अभियान शुरू किया गया। पी.एच.ई.डी. जिला खण्ड के अधिशाषी अभियन्ता राजपाल सिंह ने “करंज“ का पौधा लगाकर अभियान का श्रीगणेश किया। उन्होंने कहा कि पौधों से जीवनदायी आक्सीजन प्राप्त होती है। बरसात के मौसम में हर व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए ताकि चारों ओर हरियाली ही हरियाली हो सके। इस अवसर पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने करंज व नीम के पौधे लगाए। कार्यक्रम में जूनियर केमिस्ट सुरेन्द्र कुमार शर्मा, सहायक अभियन्ता नन्दराम सैनी, खण्डीय लेखाधिकारी पूनम शर्मा, कनिष्ठ अभियन्ता अनिता, पर्यावरण प्रेमी बीएल सैनी, कन्सलटेंट सुरेन्द्रसिंह, मदनसिंह शेखावत, विष्णुसिंह करणावत, विक्रम सिंह शेखावत, भंवरलाल सैनी, विवेककुमार सैनी, दारासिंह, जुगलकिशोर शर्मा, सुश्री खुशबू गुप्ता, मोहनसिंह आदि मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur