Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनूं पुलिस ने ईमानदारी दिखाते हुए खोया पर्स लौटाया

झुंझुनूं पुलिस ने ईमानदारी दिखाते हुए खोया पर्स लौटाया

Jhunjhunu police returning lost wallet to rightful owner

झुंझुनूं, आज सुबह लगभग 11:00 बजे मंडावा मोड़, झुंझुनूं पर ड्यूटी पर तैनात यातायात कर्मी मोहनलाल और कालिका पेट्रोलिंग टीम की महिला कांस्टेबल संगीता (नं. 1127) और सरोज (नं. 1301) को सड़क के बीच एक खोया पर्स पड़ा हुआ मिला।

पर्स में मिले नगद और दस्तावेज

पर्स में नगद राशि और महत्वपूर्ण दस्तावेज पाए गए। पुलिस टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए, पर्स में रखे कागजातों के आधार पर वास्तविक मालिक का पता लगाया।

तत्परता से लौटाया गया पर्स

पुलिस ने नगद राशि और सभी दस्तावेज सुरक्षित रूप से संबंधित व्यक्ति को लौटाए।

इस कार्रवाई से झुंझुनूं पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी उजागर हुई, जिससे स्थानीय लोगों में पुलिस पर भरोसा और बढ़ा है।