Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : झुंझुनूं में डाक जीवन बीमा एजेंट भर्ती, आज इंटरव्यू

Jhunjhunu News : झुंझुनूं में डाक जीवन बीमा एजेंट भर्ती, आज इंटरव्यू

Jhunjhunu Postal Life Insurance walk-in interview at head post office

डायरेक्ट एजेंट और फील्ड ऑफिसर पदों के लिए 25 फरवरी को साक्षात्कार
झुंझुनूं, जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में डाक जीवन बीमाग्रामीण डाक जीवन बीमा का व्यवसाय बढ़ाने के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

25 फरवरी 2026 को सुबह 10:00 बजे वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।


किन पदों के लिए होगा साक्षात्कार?

भर्ती दो पदों के लिए की जाएगी:

अभिकर्ता (Direct Agent)

  • शैक्षणिक योग्यता: 10वीं कक्षा उत्तीर्ण (मान्यता प्राप्त बोर्ड से)
  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

क्षेत्र अधिकारी (Field Officer)

  • किसी भी विभाग से सेवानिवृत्त/भार मुक्त कर्मचारी
  • भारतीय डाक विभाग के भार मुक्त GDS भी पात्र
  • अधिकतम आयु सीमा नहीं

कहां और कब पहुंचे?

तारीख: 25 फरवरी 2026
समय: सुबह 10:00 बजे
स्थान: अधीक्षक डाकघर कार्यालय, झुंझुनू मंडल
रोड नंबर-1, JP जानू राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास, झुंझुनूं – 333001


साथ लाएं ये दस्तावेज

इच्छुक अभ्यर्थी निम्न दस्तावेज साथ लाएं:

  • 10वीं की मूल अंकतालिका
  • शैक्षणिक योग्यता के सभी प्रमाण पत्र
  • 3 पासपोर्ट साइज फोटो

चयन के बाद क्या करना होगा?

साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थियों को:

  • 3 दिवस के भीतर ₹5000 की NSC (National Saving Certificate) जमा करवानी होगी।
  • सभी मूल दस्तावेज अधीक्षक डाकघर कार्यालय में जमा कराने होंगे।

चयनित अभ्यर्थियों को डाक जीवन बीमा/ग्रामीण डाक जीवन बीमा के व्यवसाय पर नियमानुसार प्रोत्साहन (Incentive) और कमीशन दिया जाएगा।

साक्षात्कार में आने-जाने का खर्च अभ्यर्थी को स्वयं वहन करना होगा।


युवाओं और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए अवसर

यह अवसर उन युवाओं के लिए खास है जो बीमा क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, साथ ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए आय का अतिरिक्त साधन बन सकता है।

झुंझुनूं जिले में रोजगार और स्वरोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए यह सुनहरा मौका माना जा रहा है।