Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : झुंझुनूं सदर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 इनामी आरोपी गिरफ्तार

,

Jhunjhunu News : झुंझुनूं सदर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 इनामी आरोपी गिरफ्तार

Jhunjhunu Sadar police arrest two reward accused

गुजरात से अजमेर तक दबिश, 10-10 हजार के इनामी गिरफ्तार
झुंझुनूं जिले के सदर थाना पुलिस ने वांछित अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत (RPS) के मार्गदर्शन में की गई।

थानाधिकारी मांगीलाल मीणा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।


गुजरात से अजमेर तक दबिश

वांछित अपराधियों की तलाश में पुलिस टीम ने जयपुर, अजमेर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर सहित गुजरात के अहमदाबाद और राजकोट में लगातार दबिश दी।

तकनीकी सहयोग और मुखबिर सूचना के आधार पर

  • ₹10,000 के इनामी मुल्जिम भूपेन्द्र सिंह को अहमदाबाद (गुजरात) से दस्तयाब किया गया।
  • ₹10,000 के स्थायी वारंटी राजेन्द्र कुमार को किशनगढ़ (अजमेर) से गिरफ्तार किया गया।

कौन हैं गिरफ्तार आरोपी?

राजेन्द्र कुमार
पुत्र पूर्णमल, जाति जाट, निवासी केरू, पुलिस थाना मुकुंदगढ़।
स्थायी वारंटी के रूप में वांछित था।

भूपेन्द्र सिंह
पुत्र शक्ति सिंह, जाति राजपूत, निवासी हंसासर, पुलिस थाना धनुरी।
थाना कोतवाली झुंझुनूं में वांछित था।

भूपेन्द्र सिंह को अग्रिम अनुसंधान हेतु थाना कोतवाली झुंझुनूं को सुपुर्द कर दिया गया है।


वांछितों पर जारी रहेगा अभियान

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में इनामी व फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।

“अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा,” पुलिस टीम ने स्पष्ट किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur