Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनू सदर थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज

झुंझुनू सदर थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज

दो महीने तक दुष्कर्म करने का आरोप

प्रदेश में एक के बाद एक दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं वही झुंझुनू जिले में भी लगातार दुष्कर्म के मामले उजागर हो रहे है। दुष्कर्म का एक और मामला सदर थाने में दर्ज किया गया है। शुक्रवार रात्रि को सोनासर निवासी पीड़िता ने सदर थाने में आकर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाया है। एस आई मुकेश कुमार सदर थाना ने जानकारी देते हुए बताया कि सोनासर निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दी है कि 9 मार्च को कुहाड़वास का सुनील कुमार उसे अपने साथ ले गया और धमका कर उसके साथ 2 महीने तक दुष्कर्म करता रहा इसी दौरान उसके भाई ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल एवं बयान दर्ज कर लिए गए हैं। अग्रिम जांच सिटी सीओ ममता सारस्वत कर रही है। वहीं आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur