झुंझुनूं की सांसद संतोष अहलावत द्वारा गुरूवार को सदन में शून्यकाल के दौरान झुंझुनू से दिल्ली के लिए नियमित ट्रेन की मांग एक बार फिर से रखी गयी। शून्यकाल में बोलते हुए सांसद संतोष अहलावत ने केंद्रीय रेलमंत्री से आग्रह किया कि दिल्ली सराय रोहिल्ला से सीकर तक चलने वाली गाड़ी संख्या 14021-14022 को नियमित किया जाये। उन्होंने कहा कि इस गाड़ी को चलाने का मुख्य उद्देश्य जिलेवासियों को एक ऎसी रेल सेवा उपलब्ध कराना था, जिससे कि जिलेवासी सुबह रेलगाड़ी द्वारा दिल्ली पहुचें तथा पूरा दिन अपना काम खत्म कर रात्रि गाड़ी से वापिस अपने घर पहुंच सकें। वर्तमान में इस गाड़ी का संचालन केवल तीन दिन सीकर से बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार की रात्रि में तथा दिल्ली से मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार की रात्रि में होने के कारण क्षेत्र वासियों को 24 से 36 घंटे तक दिल्ली में या सीकर में रुकना पड़ता है। जिसके कारण जिलेवासियों द्वारा इस रेल का सही एवं पूर्ण रूप से उपयोग नहीं हो पा रहा है।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनूं सांसद ने फिर दोहराई नियमित रेल सेवा की मांग
झुंझुनूं सांसद ने फिर दोहराई नियमित रेल सेवा की मांग



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।