Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News : झुंझुनूं की निजी स्कूल पर ज्वलनशील हमला, CCTV में कैद

,

Video News : झुंझुनूं की निजी स्कूल पर ज्वलनशील हमला, CCTV में कैद

Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) : Video News : झुंझुनूं की निजी स्कूल पर ज्वलनशील हमला, CCTV में कैद

YouTube video
झुंझुनूं शहर के मोदी रोड स्थित एक निजी स्कूल में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। दो बाइक सवार युवक स्कूल परिसर में ज्वलनशील पदार्थ फेंककर आगजनी करने का प्रयास कर रहे थे।

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

स्कूल परिसर में लगे CCTV कैमरों ने पूरी घटना रिकॉर्ड कर ली। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि युवकों ने पेट्रोल जैसी ज्वलनशील सामग्री बोतलों में बंद कर गेट के ऊपर से फेंकी
पहला प्रयास तब असफल हुआ जब माचिस की तिल्ली बुझ गई, लेकिन इसके बाद उन्होंने गेट के नीचे से तिल्ली जलाकर आग लगाने की कोशिश की। आग का एक बड़ा गुब्बार भी देखने को मिला।

समय रहते स्टाफ ने स्थिति को संभाल लिया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना के तुरंत बाद स्कूल प्रबंधन ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, अभी यह पता लगाया जा रहा है कि युवकों ने यह वारदात क्यों की। उनकी मंशा और इसके पीछे कौन हैं, इसकी जांच जारी है।

सतर्कता और सुरक्षा पर जोर

 घटना की गंभीरता को देखते हुए अलग-अलग पहलुओं पर जांच की जा रही है।