Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनू कबाड़ी मार्केट सोसायटी के चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न

झुंझुनू कबाड़ी मार्केट सोसायटी के चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न

एक ही पैनल के सदस्य विजय हुए, सरीफ उर्फ सीपा अध्यक्ष बने

झुंझुनू, जिला मुख्यालय स्थित झुन्झुनू कबाड़ी मार्केट सोसायटी के रविवार को शांति पूर्ण चुनाव सम्पन्न हुए। जिसमें एक ही पैनल के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष के पद पर एक ही पैनल के प्रत्याषी विजय हुए। अध्यक्ष पद पर सरीफ उर्फ सीपा, सचिव दाउद कबाड़ी तथा कोषाध्यक्ष लतीफ कबाड़ी विजय हुए। कुल 176 मतों में से 165 वोट पोल हुए। जिसमें सरीफ उर्फ सीपा के पैनल को 101 मत मिले। वोटिंग सुबह 9 बजे शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चली। इसके पश्चात् मतगणना की गई। जिसमें सरीफ उर्फ सीपा का पूरा पैनल विजय हुआ। खुर्सिद आलम, हारून रसीद और गुलाम की देखरेख में चुनाव सम्पन्न हुए। इस दौरान पुलिस जाप्ता भी मौजूद रहा। पूर्व अध्यक्ष रफीक कबाड़ी, पार्षद मुमताज कबाड़ी, फारूक अजमत, आमीन सालेह मोहम्मद, पूर्व सक्रेटरी अब्बासी अली, कयूम कबाडी, इरफान कबाड़ी, मूसा याकूब, आमीन मकबूल, तयब अजमत, गुलाम नबी, अब्दुल हमीद सब्जीफरोष, मोहम्मद रफीक, सत्तार सब्जी फरोष, महबूब अली, मोहम्मद रफीक, मोहम्मद युसुफ, मोहम्मद सलीम, सलीम हसन, अयूब अजमत अली, सलीम, चांद मोहम्मद, रहमान खत्री, अब्दुल्ला, मोहम्मद उमर, आरिफ, सोएब, इकबाल भाटी, इमरान असगर आदि ने विजय प्रत्याशियों को माला व मिठाई खिलाकर बधाई दी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur