Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनू एसपी ने दस शातिर अपराधियों की खोली हिस्ट्रीशीट

झुंझुनू एसपी ने दस शातिर अपराधियों की खोली हिस्ट्रीशीट

झुंझुनू, जिला पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी आईपीएस ने बताया कि जिले में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु चालू माह सितम्बर में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के विभिन्न थानों के दस शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई हैं। इन अपराधियों के खिलाफ विभिन्न थानों में प्रकरण दर्ज हैं और ये आपराधिक घटनाओं में शामिल पाए गए हैं। इस कार्यवाही से जिले में अपराधों पर अंकुश लगेगा और आम जनता को सुरक्षा मिलेगी। अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur