झुंझुनूं। चुना चौक स्थित रानी सती मार्ग पर गौ संवर्धन संस्थान कार्यालय में स्वामी समाज की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हनुमान प्रसाद स्वामी (मलसीसर) ने की।
बैठक में समाज के संगठनात्मक विकास, शिक्षा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
एडवोकेट राहुल स्वामी को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी
बैठक में सर्वसम्मति से एडवोकेट राहुल स्वामी (मलसीसर) को जनपद विधिक सलाहकार नियुक्त किया गया।
नियुक्ति के बाद समाज के पदाधिकारियों और समाज बंधुओं ने उन्हें दुपट्टा पहनाकर तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
सदस्यता अभियान और चुनाव पर बनी सहमति
बैठक में समाज की नई कार्यकारिणी के चुनाव करवाने पर चर्चा हुई। साथ ही चुनाव से पहले व्यापक सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया, ताकि अधिक से अधिक समाजजन संगठन से जुड़ सकें।
प्रतिभावान विद्यार्थियों को मिलेगा प्रोत्साहन
बैठक में वर्ष 2025-26 के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित और प्रोत्साहित करने पर भी सहमति बनी।
समाज के सदस्यों ने शिक्षा को समाज की प्रगति का आधार बताते हुए युवाओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
सामाजिक मुद्दों पर भी जताई चिंता
गोपीराम स्वामी (सुल्ताना) ने समाज में बढ़ती उम्र में विवाह नहीं होने की समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए जागरूकता अभियान चलाने का सुझाव दिया।
वहीं प्रवीन स्वामी ने शिक्षा स्तर में सुधार तथा मंदिर माफी एवं डोली भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को गंभीर विषय बताते हुए समाज से एकजुट होकर प्रयास करने की अपील की।
अनेक समाज बंधु रहे उपस्थित
बैठक में जनपद कार्यकारी अध्यक्ष आशुतोष स्वामी, सह कार्यकारी अध्यक्ष संजय स्वामी, मनीष स्वामी, कमल स्वामी, इन्द्र स्वामी, हरीश स्वामी, दीपक स्वामी, धर्मपाल स्वामी, सुनील स्वामी, संजय स्वामी (सुल्ताना), रामजी दास स्वामी (उदयपुरवाटी), अंजनी स्वामी, सुरेन्द्र स्वामी, दिलीप स्वामी (झाझड़) तथा प्रेम स्वामी सहित अनेक समाज बंधु उपस्थित रहे।





