झुंझुनूं, जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत आबकारी विभाग ने तोगड़ा में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब जब्त की है।
गुप्त सूचना पर छापेमारी
यह कार्रवाई जिला आबकारी अधिकारी रियाजुद्दीन उस्मानी के नेतृत्व में की गई। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बलौदा होटल एवं रेस्टो बार, तोगड़ा पर दबिश दी, जहां अवैध रूप से शराब का भंडारण और बिक्री की जा रही थी।
कितनी शराब हुई जब्त
कार्रवाई के दौरान टीम ने बड़ी मात्रा में शराब बरामद की:
- 124 पव्वे देशी शराब
- 283 पव्वे अंग्रेजी शराब
- 143 बीयर बोतलें
- 163 अन्य शराब की बोतलें
मौके पर मौजूद आरोपी टीम को देखकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
मामला दर्ज, जांच जारी
इस मामले में राजस्थान आबकारी अधिनियम 1950 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
चिड़ावा में विरोध, सख्ती से निपटा विभाग
इसी अभियान के तहत रात में चिड़ावा क्षेत्र में एक अन्य कार्रवाई के दौरान शराब तस्करों ने विरोध किया। इस पर विभाग ने सख्ती दिखाते हुए मामला दर्ज किया है।
