अंबेडकर पार्क से जिला कलेक्ट्रेट तक निकलेगी रैली, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
झुंझुनूं। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के यूजीसी 2026 विनियमों को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग को लेकर सामाजिक न्याय अधिकार मंच के बैनर तले शुक्रवार को जिला कलेक्टर परिसर के सामने धरना सभा आयोजित की गई।
धरना सभा के बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर से मुलाकात कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
यूजीसी नियमों को प्रभावी बनाने की मांग
वक्ताओं ने कहा कि यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समता के संवर्धन हेतु) विनियम 2026 में कई कमियां हैं, जिन्हें दूर कर प्रभावशाली प्रावधानों के साथ कठोरता से लागू किया जाना चाहिए।
इसके साथ ही रोहित वेमुला अधिनियम 2026 को पारित करने की मांग भी उठाई गई।
16 मार्च को निकाली जाएगी रैली
सभा में वक्ताओं ने कहा कि यदि यूजीसी 2026 के नियमों को जल्द लागू नहीं किया गया तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।
इसी क्रम में 16 मार्च को दोपहर 12 बजे अंबेडकर पार्क से जिला कलेक्ट्रेट झुंझुनूं तक रैली निकाली जाएगी, जहां सभा कर सरकार से नियम लागू करने की मांग की जाएगी।
इसके लिए जिले भर में जनजागरण अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया।
अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी पारित हुआ प्रस्ताव
सभा में वक्ताओं ने अमेरिकी साम्राज्यवाद और इजरायल गठजोड़ द्वारा ईरान पर हमले की निंदा करते हुए युद्ध का विरोध किया और शांति बहाल करने की मांग का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया।
कई संगठनों के प्रतिनिधियों ने किया संबोधित
सभा को शहीद भगत सिंह विचार मंच के संयोजक बजरंग लाल एडवोकेट, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विकास आल्हा, आसपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह चारावास, कैलाश लाहोरा (प्रदेश अध्यक्ष भारतीय समाज मजदूर कांग्रेस), अमरसिंह धीरज (अंबेडकर वेलफेयर सोसायटी), चंद्रप्रकाश धूपिया, इमरान बडगुजर, डॉ. जगदीश बरबड़, एडवोकेट धर्मपाल बंशीवाल, कमलेश काला, जयप्रकाश जांगीड़, किशनलाल नायक और कैलाश दास सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में रामनारायण झाझड़िया, लीलाधर डिगरवाल, धर्मपाल डारा, बलवान बलौदा, रामनिवास बेनीवाल, त्रिलोक सिंह, जगमाल सिंह, बनवारीलाल जाट, राजवीर सिंह सोमरा, सनत कुमार मेहरड़ा, रामदेव गढ़वाल, यूनूस अली भाटी और शीशराम खिचड़ सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
सभा का संचालन बजरंग लाल एडवोकेट ने किया।
