Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / मुख्यमंत्री का झुंझुनूं विप्र समाज ने किया भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री का झुंझुनूं विप्र समाज ने किया भव्य स्वागत

झुंझुनूं, शेखावाटी की वीर प्रसूता धरा झुंझुनूं पधारे राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का झुंझुनू विप्र समाज ने पीरूसिंह सर्किल पर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर विप्र समाज के जिला अध्यक्ष सीताराम शर्मा, महेश बसावतिया, रामचन्द्र पाटोदा, शिवचरण पुरोहित, श्याम सुंदर शर्मा लालपुर,पवन शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, राजेश शर्मा , एडवोकेट अशोक शर्मा,पवन दैरवाला,विनोद शर्मा आदि विप्र समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे। महेश बसावतिया ने भजनलाल शर्मा को राधे राधे नाम का दुप्पटा ओढ़ाकर सम्मानित किया तो मुख्यमंत्री बोले राधे राधे नाम का दुप्पटा मुझे बहुत प्रिय है और आज मैं इसी को सम्मान के रूप में पहने रखुंगा, इसी कड़ी में सीपी जोशी ने सम्मान के रूप में जो माला पहनाई गई उसे तुरंत उतार करके बसावतिया को पहना दी और कहा वरिष्ठ लोगों का सम्मान ही पार्टी का सम्मान है। सम्मान समारोह में युवा भाजपा नेता राजेश बाबल की टीम भी उपस्थित थीं ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur