Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / राज्य सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष जैदिया का झुंझुनूं दौरा

राज्य सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष जैदिया का झुंझुनूं दौरा

कलेक्ट्रेट सभागार में सफाई कर्मचारी की समस्याओं को लेकर बैठक

झुंझुनू, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष किशनलाल जैदिया आज झुंझुनूं दौरे पर रहें। कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में सफाई कर्मचारी की समस्याओं से संबंधित बैठक में शिरकत की।इस दौरान नवीन सफाई कर्मचारी भर्ती के संबंध में भी किशनलाल जैदिया ने कहा कि कर्मचारियों की भर्ती में उन्हीं लोगों को शामिल किया जाए जो वास्तव में सफाई करने योग्य हैं। साथ ही कहा कि प्रत्येक सफाई कर्मचारी की कार्य करने के दौरान उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी संबंधित निकाय की है इसके लिए नाले नालियों मे सफाई के दौरान संबंधित सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराया जाए ताकि इनके साथ कोई हादसा ना हो और गंदगी से फैलने वाली संक्रमित बीमारियों से इन्हें बचाया जा सके। बैठक में एडीएम जेपी गौड़, नगर परिषद आयुक्त दिलीप पुनिया सहित अधिकारी और कार्मिक मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur